Saturday, 18 April 2020

22.04.2020                                                     कक्षा - 4D                                                            Day -2                                                                              हिंदी
                                                                        

सुप्रभात छात्रगण -

हिंदी की कक्षा मेंं आप सभी का स्वागत है |

आज हम व्याकरण के अंतर्गत सर्वनाम का ज्ञान प्राप्त करेंगे  | 

सीखने के प्रतिफल -   

कई बार प्रसंग में बार-बार संज्ञा की आवृत्ति उसे बोझिल कर देती है। अतः उसकी सरसता बनाए रखने के लिए सर्वनाम शब्दों का प्रयोग किया जाता है। जैसे राम घर जाता है। राम घर जाकर खाना खाएगा। राम के पिता बाजार जा रहे हैं। ऐसा ना कह कर हम कहेंगे- राम घर जाता है। वह घर जाकर खाना खाएगा। उसके पिता बाज़ार जा रहे हैं। 


अतः सर्वनाम के ज्ञान से छात्र अपने भावों को सटीक बनाना सीखेंगे।




सर्वनाम 

सर्वनाम शब्द, दो-शब्दों के योग से बना है, (सर्व + नाम)   जिसका शाब्दिक अर्थ है  -'सबका नाम'

परिभाषा - जिन शब्दों का प्रयोग संज्ञा के स्थान पर किया जाता है, उन्हें सर्वनाम कहते हैं।







सर्वनाम के उदाहरण  - मैं,   हम,   हमारा ,मुझे ,  मेरा,   तुम,   तुम्हें ,  आप,   आपका ,  तुम्हारा ,  वह ,   वे,   उन्हें ,  उससे,   इससे,   उसका ,  इसका ,  कोई ,  किसी,  किसने,  क्या ,  कौन आदि |


         परिभाषा एवं उदाहरण कॉपी में करिए |    ☝  


गृह कार्य
             
 निम्नलिखित वाक्यों में से सर्वनाम शब्दों को रेखांकित कीजिए  - 

१- मैं भोजन कर रहा हूं ।
     
२-हमारा देश बहुत सुंदर है। 

३-आप कहां जा रहे हैं?

४- वह चित्र बना रहा है। 

५- कोई आ रहा है ।

६-कल तुम किससे बात कर रहे थे ?  

७- मेरा घर बहुत सुंदर है।

८- दादी उन्हें खाना दे रही हैं।

ये कार्य कॉपी में करिए | 



धन्यवाद छात्रगण
          
आप सभी का दिन मंगलमय हो |

यदि आप मुझसे कोई प्रश्न पूछना चाहते हैंं तो Comments Box मेंं जाकर अपने प्रश्न को टाइप करेंं, मैं उसका उत्तर अवश्य दँगी |

कॉमेंट्स Comments मेंं जाकर अपना नाम व कक्षा अवश्य लिखें ताकि पता चल जाए कि आपने कक्षा

मेंं भाग लिया है |



36 comments:

  1. Good Morning ma’am
    Saatvik Chhibber
    4 D
    👍

    ReplyDelete
  2. GOODMORNING ma'am I am shivang Yadav class 4-D

    ReplyDelete
  3. Good morning I am Kartik Sharma 4 D 👍

    ReplyDelete
  4. Good morning ma'am
    Reuben A.Philip
    4D

    ReplyDelete
  5. Good morning Mam Akshay Thomas 4D👍

    ReplyDelete
  6. Good morning mam
    Prateek Kumar 4D(27292)

    ReplyDelete
  7. Good morning ma'am
    Joel Rodrick
    4D

    ReplyDelete
  8. Good morning Ma'am. I am Sankalp shah. 4-D 👍

    ReplyDelete
  9. GD morning mam..
    Harsh Priyadarshi 4 D 👍

    ReplyDelete
  10. Good Morning Ma'am !
    I m Abraham Roger of 4-D.

    ReplyDelete
  11. Good morning ma'am, Ayush joshi 4th D.

    ReplyDelete
  12. Good morning
    Shaurya 4d 👍

    ReplyDelete
  13. Good morning maam I am eeshan Sharma of class 4th D👍

    ReplyDelete
  14. Good morning Madam
    Vishwes 4D
    Regards

    ReplyDelete
  15. Good morning ma'am, I am Kartik Sharma 4 D 👍

    ReplyDelete
  16. Good morning mam I am khushansh vaid 4D

    ReplyDelete
  17. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  18. Good morning mam
    Lakshya Phogat 4-D

    ReplyDelete
  19. Gd mrng mam.Ashvin singh panwar 4 D 👍

    ReplyDelete
  20. Good morning Ma’am.Viraj Kwatra 4D👍

    ReplyDelete
  21. Good morning mam
    Kush Kharakia
    4D

    ReplyDelete
  22. Good morning ma'am
    Mhasibeituo Sanchu
    4D, 👍

    ReplyDelete
  23. Good morning mam
    JAMES JOGESH 4D

    ReplyDelete
  24. Good Morning mam
    Armaan John 4D

    ReplyDelete
  25. Good morning mam I am Naweed Afzal 4D

    ReplyDelete